फूलों को बरसाओ तुम भी

अंजलि बंगाअंजलि बंगा9 Mar 1999

1 min read · 12.4K reads

फूलों को बरसाओ तुम भी

तारे-वारे लाओ तुम भी

चलते चलते फ़िल्मों जैसे

मुझ में आ टकराओ तुम भी

मैं भी नींदें लम्बी लूँगी

गर ख़्वाबों में आओ तुम भी

मुझ को खोना कैसा होगा

थोड़ा तो घबराओ तुम भी

कब से इक-तरफ़ा रक्खा है

अब मेरे कहलाओ तुम भी

अंजलि बंगा
About the poet

अंजलि बंगा

जन्म : 09 Mar 1999 | पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like