कैसे जानेगा वो मेरे घर का रस्ता

अंजलि बंगाअंजलि बंगा9 Mar 1999

1 min read · 12.4K reads

कैसे जानेगा वो मेरे घर का रस्ता

तुम बता आए उसे साग़र का रस्ता

शाम होने पर बुलाया था किसी ने

भूल जाते हो उसी दिलबर का रस्ता

और क्या कहने को बाक़ी रह गया है

तुम दिखा कर चल दिए बाहर का रस्ता

आप से सारा जहाँ जलता है जानाँ

आप तो बस ढूँढिए अम्बर का रस्ता

आशिक़ों से रंजिशें बढ़ने लगीं हैं

इस लिए भी ठीक है दफ़्तर का रस्ता

अंजलि बंगा
About the poet

अंजलि बंगा

जन्म : 09 Mar 1999 | पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like