बहानों से जो चल जाती मोहब्बत

अंजलि बंगाअंजलि बंगा9 Mar 1999

1 min read · 12.4K reads

बहानों से जो चल जाती मोहब्बत

न होती आप से तब भी मोहब्बत

मुझे दिल देने वालो जान तो लो

मुझे करनी नहीं आती मोहब्बत

अभी तुम से मिले कुछ दिन हुए हैं

अभी से हो गई इतनी मोहब्बत

मुझे क्यों बे-तहाशा हो न महसूस

मिले तुम से जो थोड़ी भी मोहब्बत

दुआ करना कि मुझ को ज़िंदगी में

मयस्सर आए उस की भी मोहब्बत

अंजलि बंगा
About the poet

अंजलि बंगा

जन्म : 09 Mar 1999 | पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like