साँसों के हस्ताक्षर - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

हर एक पल पर अंकित कर दें
साँसों के हस्ताक्षर
परिवर्तन कहीं हमारे चिह्नों पर
स्याही न फेर दे
साथ ही
जिंदगी के दस्तावेज़ो पर
अमिट लिपि में अंकित कर दे
लम्हों के हस्ताक्षर
कल कहीं हमारी पीढ़ी
भुला न दे हमें ही
मिट जाने पर भी
खोजने के लिए
जीवित रहें हमारे हस्ताक्षर
कहीं हमारा इतिहास
हम तक ही सीमित न रह जाये
इसीलिये आओ
प्रकृति के कण-कण में
अपनी छवि अंकित कर दें
दुनिया की भीड़ में खुद को
शामिल न करें।
भविष्य की याद हमें स्वार्थी बना कर
आज ही पाना चाहती है
अपना अधिकार
न हम गलत है, न हमारे सिद्धांत
फिर भी
स्वार्थी कहला कर नहीं लेना चाहते
अपना अधिकार
आओ
अंकित कर दें
हर पल पर
अपनी साँसों के हस्ताक्षर
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like