उम्र को कैद करना चाहती हूँ - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

घरौंदा कैसे बनता है
यह तो मुझे बचपन से ही मालूम था
पर रूप अलग था
बचपन में घरौंदा रेत से बनाया
अगर टूटा, बिखरा
फिर समेटा, फिर बनाया
कोई दुख न था.....
जवानी में घरौंदा प्रेम का बनाया
परिवार और बच्चों से बसाया
घरौंदे का रूप बढ़ाया
यह भी रूठा, यह भी बिखरा
पर संस्कार की कड़ियों से
फिर-फिर जोड़ा
कोई मलाल न था......
अब एक घरौंदा बुढ़ापे का भी होगा
सहमी हूँ, सोच में हूँ
न्यूक्लियर परिवारों का चलन
पता नहीं घरौंदे का रूप क्या होगा?
इसीलिए
कुछ स्वार्थी हूँ
मैं,
उम्र को कैद कर लेना चाहती हूँ...
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like