साज़िश-ए-दरबार थी और कुछ न था - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

साज़िश-ए-दरबार थी और कुछ न था
नाम पर यलग़ार थी और कुछ न था

चुभ रहा था इक ख़ुदा का नामगो
कुछ बुतों को ख़ार थी और कुछ न था

इक इशारे पर मैं उठता बज़्म से
बेसबब तकरार थी और कुछ न था

कोहकन खोदा किया पत्थर में नहर
काविश-ए-बाकार थी और कुछ न था

खटखटाई जिस तरफ़ ज़न्जी-ए-दर
संग की दीवार थी और कुछ न था

चुप रहे अहल-ए-मरातिब क़त्ल पर
लाश थी, सरकार थी और कुछ न था

सर उठाना सख़्त मुश्किल था “अनीस”
ताज पर तलवार थी और कुछ न था
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like