है मेरा नाम मुहम्मद सो मुझे आ के पकड़ - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

है मेरा नाम मुहम्मद सो मुझे आ के पकड़
ऐ अबू जहल! भले नाम को साजिश में रगड़

यह ज़मीं मेरी है, हिजरत मै करू किसके लिए?
ख़ुद ही गरदिश में है ऐ चर्ख़ तू इतना न अकड़

अपनी मसनद के बराबर तू मुझे बैठने दे
दोनों इक शाह के शहज़ादे हैं आपस में न लड़

जब ज़रूरत हो मेरा हदिया-ए-सर तश्त में है
मेरी दस्तार मगर गिर न पड़े ऐसे पकड़

एक फ़नकार की मिट्टी की हैं मूरत शक्लें
काबा-ओ-काशी हैं आईने, ख़ुदा से न झगड़

जब कि मुल्ज़िम को सफ़ाई की इजा्ज़त न मिले
कैसे इन्साफ़ हो, फिर कैसे रूकेगी गड़बड़

जो ज़मीनों पे हैं सरहद वह नही जहर-अगं ज़े
दिल में जो ज़ेर-ए-ज़मीं है वह धतूरे की है जड़

यह ज़मीं ख़ूब है इस को न बिगाड़े कोई
एक मुद्दत में अनीस आई है कुछ बीजों में जड़
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like