दिल पर यूँ ही चोट लगी तो कुछ दिन ख़ूब मलाल किया - अनीस अंसारी

अनीस अंसारीअनीस अंसारी1 Sept 1949

4 min read · 12.4K reads

दिल पर यूँ ही चोट लगी तो कुछ दिन ख़ूब मलाल किया
पुख़्ता उम्र को बच्चों जैसे रो रो कर बेहाल किया

हिज्र के छोटे गांव से हमने शहर-ए-वस्ल को हिजरत की
शहर-ए-वस्ल ने नींद उड़ा कर ख़्वाबों को पामाल किया

उथले कुएँ भी कल तक पानी की दौलत से जलथल थे
अब के बादल ऐसे सूखे नद्दी को कंगाल किया

सूरज जब तक ढाल रहा था सोना चाँदी आँखों में
भीड़ में सिक्के ख़ूब उछाले सब को मालामाल किया

लेकिन जब से सूरज डूबा ऐसा घोर अँधेरा है
साये सब मादूम हुये और आंखों को कंगाल किया

सख़्त ज़मीं में फूल उगाते तो कहते कुछ बात हुई
हिज्र में तुमने आँसू बो कर ऐसा कौन कमाल किया

आख़िर में “अंसारी साहब” अपने रंग में डूब गये
इसको दुआ दी, उसको छेड़ा शहर अबीर गुलाल किया
अनीस अंसारी
About the poet

अनीस अंसारी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अनीस अंसारी

  1. ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को है - अनीस अंसारी

    ज़र्द बादल मेरी धरती पर उतर जाने को हैसब्ज़ रूत पाले की जद़ में ग़ालिबन आने को है

    12.4K reads
  2. बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने में - अनीस अंसारी

    बड़ी लज़्ज़त मिली दरबार से हक़ बात कहने मेंहलक़ पर जब छुरी थी खून-ए-दिल के घूंट चखने में

    12.4K reads
  3. दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआ - अनीस अंसारी

    दर्द अच्छा था रहा दिल में ही लावा न हुआफूट पड़ने पे भरे शहर को ख़तरा न हुआ

    12.4K reads
  4. जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगी - अनीस अंसारी

    जब तेरी नज़रों से देखा तो बहुत ख़ूब लगीतेरी किरनों में ये दुनिया तो बहुत ख़ूब लगी

    12.4K reads
  5. आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गई - अनीस अंसारी

    आँधी पुराने पेड़ गिरा कर चली गईपत्ते तयूर सब को उड़ा कर चली गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like