सच कहने के लिए - अनिल विभाकर

अनिल विभाकरअनिल विभाकर5 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

पेड़ की डालें फैलती जाती हैं चारों ओर
डंठल और पत्तियों से बनाती घनी छतरी
धीरे-धीरे चिड़ियां भी आती हैं
और बना लेती हैं डालियों से लटकते घोंसले
फिर आती हैं लताएं पास जंगल से रेंगती हुई
लिपट जाती हैं ऊपर से नीचे तने के साथ
ऋतु आने पर महक आती है
फूलों की डोली में बैठी
कीट आते हैं पतंगे आते हैं
रंग आता है और आते हैं खट्टे-मीठे स्वाद
पीछे-पीछे आता है मनुष्य
और उस जगह विकास शुरू करने की घोषणा करता है
अनिल विभाकर
About the poet

अनिल विभाकर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल