पहचान - अनिल विभाकर

अनिल विभाकरअनिल विभाकर5 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

देश की पहचान दिल्ली नहीं
देश की पहचान तो वाराणसी है
देश की पहचान तो गया और बोधगया है
देश की पहचान तो आगरा और मथुरा है
अमृतसर, अजमेरशरीफ और पुष्कर हैं देश की पहचान

देश की पहचान राजगीर और नालंदा
विक्रमशिला और तक्षशिला है
गंगा और यमुना से जाना जाता है यह देश

देश की पहचान हल की मूँठ थामे
मज़दूर और किसान हैं
जो दिल्ली की हरकतों से हैरान हैं
दिल्ली की हरकतें देश की पहचान नहीं हो सकतीं

कुतुबमीनार और जंतर-मंतर हो सकते हैं देश की पहचान
दिल्ली नहीं हो सकती
दिल्ली तो सल्तनत की पहचान है
भारत में दिल्ली ज़रूर है
दिल्ली तो जनविरोधी सरकार की पहचान है ।
अनिल विभाकर
About the poet

अनिल विभाकर

View profile & all 11 Poems / Stories