वायरस - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

कहीं कछु आही की ना आही—-कबीर
कहीं कुछ है या नहीं , पूछा उसने
ईश्वर से।
ईश्वर मौन रहा,
उसे बुद्ध याद आये
और उनका मौन याद आया।

वह शौपेनहावर की कुतिया तक गया
और पुछा, आत्मा (1) कौन है?
शौपेनहावर मौन है।
चीखता है अहूरमज़्दा (2)
की ईश्वर एक मौन है।

आँखों में उतर आये
मोतियाबिंद की पारभासक रोशनी में
पूछता है वह मोहम्मद से
नन्नार की पहाड़ियों पर
अल्लाह कौन है?
मोहम्मद मौन है।

स्टीफेन हाकिंग की
इलेक्ट्रो-यांत्रिक आवाज़ में
फुसफुसाता है तब डार्विन
कि ईश्वर एक वायरस (3) है।

प्रतिकुल परिस्थितियों में मृत पड़ा ईश्वर
वायरस की तरह
अचानक ही सक्रिय हो उठता है
हमारी शिराओं के खून की अनुकुलता में।

वक्र हँसी हँसता है मिखाइल गोर्ब्याचोव।
ईश्वर के ताबूत में
ठोके गए उसके आखिरी कील को
निकाला किसने–पूछता है नीत्शे।

और उसके पैंतालिस वर्षों बाद
दुनिया को बदल देने की ग्लासनोत्सी अवधारणाओं में कैद
एक पूर्व कम्युनिस्ट
ईश्वर को निकालता है ताबूत से
और वायरस की भाँति
छोड़ देता है मिडिल-ईस्ट में।

किसी भी किस्म की सत्ता द्वारा स्थापित
जीवन एवं ज़िंदगी की अनिश्चितता और
मृत्यु की अनिवार्यता के बीच
ज़िंदा है और रहेगा ईश्वर।

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like