बोरिस येल्स्तीन - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

जब रात गहराने लगती
लैम्प-पोस्टों की पीली–पीली रोशनी
मुरझाई हुई-सी
छितरा रही होती है,
जब एक स्तब्धता की जकड़न में
कस गया होता है सन्नाटा।
ऐसे में किसी कोने अंतरे
गुसलखाने या सिंक के नीचे से
निकलता है
नौ साल का नन्हा सेर्जेई
निक्कर ठीक करता
टटोलता रास्ते पर सोये
लोगों की जेबें।
बना लिया है उसने
यार–दोस्त,
नाइट कफेटेरिया के रसोइयों को,
वह मारिजुयाना और जूठनों
के दम पर
ज़िंदा है,
दिल तक आसानी से पहुँच सकता है
वह दिखा अपना चाकू
डिंग हाँकता है।

वह जानता नहीं
कि उसी की धरती पर
उगा था लाल तारा,
निज़्नी नोवगोरोद की सड़कों पर
झाड़ू लगता
सेर्जेई अल्मीडा,
क्या गोर्की और दोस्तोएव्स्की द्वारा
भोगे गए नरक के दिन
वापस आने वाले हैं?
और एक भूरा सूअर
बोरिस येल्स्तीन
इन्हीं सेर्जेइयों के ताबूत पर
इक्कीसवीं सदी का
खुशफहमी उगा रहा है।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like