बाबरी मस्जिद-1 - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

10 min read · 12.4K reads

रव्बना ज़ल्मना अन्फुसना वइन लम्नग फिलर्ना
वतरहम्ना वयग् फिलर्ना लतकूयनन्न मिनल्हनासिरैन!
(हे मेरे स्रष्टा, हमने अपनी आत्मा पर अत्याचार किया है, और यदि तू हमारे प्रति क्षमादान में उदार न हुआ तो यह निश्चित है कि हमारी भे गणना अभिशप्तों में होगी)

— बाबरनामा , पृष्ठ-25, लेखक–ज़हीर-उद्दीन मुहम्मद बाबर।

मैंने अपने को आइने में देखा
न मालूम किस अव्यक्त दुःख से
दुखी हूँ मैं;
देख नहीं पाता हूँ
खुद को
कि दिमाग की नसें
तड़कती हैं...
मैं वर्षों आइना नहीं देखता।

मैं बुद्ध का सजल उर शिष्य
होना चाहता हूँ,
शालवनों के झुरमुट में
अंतिम प्रव्रज्या लेता सुभद्र (1) ।

मैं एकाएक की मौत चाहता हूँ
देखना चाहता हूँ ज़िन्दगी के पार
उस महाशून्य (2) को।

सब्बम् दुक्खम् ... (3) कहा उसने
निग्रोध (4) उठकर चला गया,
मैं एक भिक्खु होना चाहता हूँ।

एक सूखे अशक्त हो (5) बच्चे को
पैरों पर उठ खड़े होने की लाचार कोशिश
करते देखता हूँ
और रो पड़ता हूँ ।

मैं एक करुणा में जीता हूँ
मैं एक करुणा को जीता हूँ;
मैं जीता नहीं हूँ, मैं हारता हूँ
हारते हुए भी हारता ही हूँ
और हारते हुए ही जिता हूँ।

चाहे सारी दुनिया
वेश्यायों का चकलाघर (6) ही क्यों न हो जाए
जीना तो यहीं पड़ेगा।
 
वनलता सेन (7) की चिड़िओं के घोसलों सरीखी
आँखों में डबडबा आए
आंसुओं के उजास में,
या आम्रपाली (8) की सघन अमराइयों में
मैं एक नष्ट और लुप्त हो चुकी
सभ्यता के भग्नावशेषों
एवं
उन अतृप्त आत्माओं के बीच
जीता हूँ
जिनका पिंडदान करनेवाला कोई नहीं बचा।
 
यह नायपाल का एल डोराडो (9) है
यह सिंध का मोएन-जो-दड़ो (10) है
यह नेरुदा का माच्चू-पिच्चु (11) है
यह बिरसा का उलीहातू (12) है
यह अभिशप्त भूमि का वह टुकडा है
जो एक देश कहलाता है।

और मैं अब इसका बाशिंदा हूँ
क्योंकि वे (13) नहीं हैं
वे (14) नहीं रहें
वे (15) खत्म कर डाले गए
वे (16) अब भी मारे जा रहें हैं
और वे (17) आगे भी मारे जाते रहेंगे ।

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी