कोर्स करेक्शन

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

रात के ढाई बजे,

अँधेरा, गंध से महसूस होता हुआ

एक मद्धिम धीर आवाज़

पियानो पर एक नोट बजता है

एक स्मृति कौंधती है

किसी की पेशानी पर एक सूखा चुंबन

एक दिन में पी गईं सात सिगरेटें

सोचता हूँ चकित

अपनी उम्र की कच्ची पगडंडी पर वापस लौटता हुआ

मैं ज़िंदगी से कितना थोड़ा चाहता था।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like