कचहरी रोड में माँ

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

अब उस उम्र में आ गया हूँ

कि बहुत ख़ुशी सामने देख कर जी भर जाता है।

दस साल—इतने दिन लगे माँ को कचहरी रोड

वापस आने में—आधी, बिना घर के उस शहर में

माँ, जहाँ उसकी यूनिवर्सिटी है, जहाँ उसकी सहेलियाँ थीं,

जहाँ उसकी माँ थी और तीन बच्चों वाले उसके

निस्संतान पिता।

मैं चाहता रह गया कि माँ के हिस्से का ग़ुस्सा मेरे हिस्से आए

उसके हिस्से का दुःख जिससे टूट कर गल रही है उसकी देह

मेरे हिस्से

इतिहास में भले ही क्षमा की स्मृति जगमगाती है

लेकिन क्षमा क्षति की विस्मृति है।

एक मकान का अर्थ

एक स्त्री के लिए सिर्फ़ अर्थशास्त्र से निश्चित नहीं होता।

माँ के लिए और इसलिए उसके बाद सबके लिए

एक साधारण सड़क एक पूरे जीवन का संकेत है।

जो साधारण है, भाषा की लघुता से परे हैं

वही संचयन योग्य है।

मिटा नहीं पाएगी कोई निशान किसी घाव का

पर कविता हमेशा मरहम की तरह रहेगी।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like