जाना

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

प्रेम क्षणिक था

आवेश भी टूट कर बिखर गया पहली चुनौती

पश्चात।

जो अनुभूतियों में पड़ा है

बिचर रहा वह दुख भी उबर जाएगा क्षण यह

स्मृतियाँ बारिश में गीली हुई मिट्टी की तरह

हर सांस के साथ बदलतीं, ओह कितना रुदन,

कितना निनाद—नदी पर हो रही है बारिश।

गतियों के उधर भी ज़मीन होगी कोई

जीवन के आगे ठहरा हुआ मौन

कोई नहीं जाएगा उधर मेरे साथ

जाऊँगा उधर भी अकेला ही।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like