ग़ोस्टिंग

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

पेन स्टैंड में बिना इस्तेमाल

पड़ी रहती हैं कलमें

और कितनी सारी किताबें

बिना पढ़ी हुईं।

अर्थ के समंदर के बीचों-बीच

डूबता, पानी से लड़ता एक छोटा द्वीप,

उससे हठधर्मिता सीखता हूँ,

बड़ा युद्ध है, अपनों से लड़ना।

गहरे, बहुत गहरे, इतने गहरे कि

बिना प्रकाश का नितांत अकेलापन—

चाहने, ना-चाहने के भावों के बीच,

भ्रम नहीं संघर्ष, और सरलता की चाह।

जो जीवन से ज़्यादा है,

उसको तज देना सीखना होता है.

और कैसे छोड़ भी सकते हैं उसको!

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like