ज़ुल्फ़ को अब्र का टुकड़ा नहीं लिख्खा मैंने - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

4 min read · 12.3K reads

ज़ुल्फ़ को अब्र का टुकड़ा नहीं लिख्खा मैंने
आज तक कोई क़सीदा नहीं लिख्खा मैंने

जब मुख़ातब किया क़ातिल को तो क़ातिल लिख्खा
लखनवी बन के मसीहा नहीं लिख्खा मैंने

मैंने लिख्खा है उसे मर्यम ओ सीता की तरह
जिस्म को उस के अजन्ता नहीं लिख्खा मैंने

कभी नक़्क़ाश बताया कभी मेमार कहा
दस्त-फ़नकार को कासा नहीं लिख्खा मैंने

तू मिरे पास था या तेरी पुरानी यादें
कोई इक शेर भी तन्हा नहीं लिख्खा मैंने

नींद टूटी कि ये ज़ालिम मुझे मिल जाती है
ज़िन्दगी को कभी सपना नहीं लिख्खा मैंने

मेरा हर शेर हक़ीक़त की है ज़िन्दा तस्वीर
अपने अशआर में क़िस्सा नहीं लिख्खा मैंने
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

    जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो होइस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

    12.4K reads
  3. हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

    हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता हैकोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

    12.4K reads
  4. ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

    ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं हैवैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

    12.4K reads
  5. क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

    क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँचहोश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like