जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो
इस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

यह क्या कि जंग भी न हुई सर झुका लिया
मैदान –ए-करज़ार में तक़रार कुछ तो हो

मैं सहल रास्तों का मुसाफ़िर न बन सका
मेरा सफ़र वही है जो दुशवार कुछ तो हो

ऐसा भी क्या कि कोई फरिश्तों से जा मिले
इन्सान है वही जो गुनहगार कुछ तो हो

मक़तल सजे कि बज़्म सजे या सतून-ए-दार
इस शहर जाँ में गर्मी-बाज़ार कुछ तो हो
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

    हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता हैकोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

    12.4K reads
  3. ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

    ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं हैवैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

    12.4K reads
  4. क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

    क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँचहोश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

    12.4K reads
  5. खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें - अनवर जलालपुरी

    खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करेंक्या इन्हीं लोगों से समझौता करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like