ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है
वैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

हर चेहरा किसी नक्श के मानिन्द उभर जाए
ये दिल का वरक़ इतना तो सादा भी नहीं है

वह शख़्स मेरा साथ न दे पाऐगा जिसका
दिल साफ नहीं ज़ेहन कुशादा भी नहीं है

जलता है चेरागों में लहू उनकी रगों का
जिस्मों पे कोई जिनके लेबादा भी नहीं है

घबरा के नहीं इस लिए मैं लौट पड़ा हूँ
आगे कोई मंज़िल कोई जादा भी नहीं
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

    जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो होइस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

    12.4K reads
  3. हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

    हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता हैकोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

    12.4K reads
  4. क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

    क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँचहोश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

    12.4K reads
  5. खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें - अनवर जलालपुरी

    खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करेंक्या इन्हीं लोगों से समझौता करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like