हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है
कोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

अब तो पहली सी वह तहज़ीब की क़दरें न रहीं
अब किसी से कोई मरऊब नहीं होता है

अब गरज़ चारों तरफ पाँव पसारे है खड़ी
अब किसी का कोई महबूब नहीं होता है

कितने ईसा हैं मगर अम्न-व-मुहब्बत के लिये
अब कहीं भी कोई मस्लूब नहीं होता है

पहले खा लेता है वह दिल से लड़ाई में शिकस्त
वरना यूँ ही कोई मजज़ूब नहीं होता है
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

    जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो होइस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

    12.4K reads
  3. ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

    ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं हैवैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

    12.4K reads
  4. क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

    क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँचहोश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

    12.4K reads
  5. खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें - अनवर जलालपुरी

    खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करेंक्या इन्हीं लोगों से समझौता करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like