क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच
होश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

कितनी अच्छी सूरत वाले अपने चेहरे भूल गये
खाते खाते खाते खाते बरसों तक सदमात की आँच

सोये तो सब चैन था लेकिन जागे तो बेचैनी थी
फर्क़ फ़क़त इतना ही पड़ा था तेज़ थी कुछ हालात की आँच

हम से पूछो हम झुल्से हैं सावन की घनघोर घटा में
तुम क्या जानों किस शिद्दत की होती है बरसात की आँच

दिन में पेड़ों के साए में ठंडक मिल जाती है
दिल वालों की रूह को अक्सर झुलसाती है रात की आँच
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

    जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो होइस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

    12.4K reads
  3. हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

    हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता हैकोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

    12.4K reads
  4. ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

    ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं हैवैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

    12.4K reads
  5. खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करें - अनवर जलालपुरी

    खुदगर्ज़ दुनिया में आखिर क्या करेंक्या इन्हीं लोगों से समझौता करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like