बाल चाँदी हो गये दिल ग़म का पैकर हो गया - अनवर जलालपुरी

अनवर जलालपुरीअनवर जलालपुरी6 Sept 1947 – 2 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

बाल चाँदी हो गये दिल ग़म का पैकर हो गया
ज़िन्दगी में जो भी होना था वह ‘अनवर’ हो गया

अब मुझे कल के लिए भी ग़ौर करना चाहिए
अब मेरा बेटा मेरे क़द के बराबर हो गया

क्या ज़माना है कि शाख़-ए-गुल भी है तलवार सी
फूल का क़िरदार भी अब मिस्ले खंजर हो गया

दिल मे उसअत जिसने पैदा की उसी के वास्ते
दश्त एक आंगन बना सेहरा भी एक घर हो गया

वक़्त जब बिगड़ा तो ये महसूस हमने भी किया
ज़हन व दिल का सारा सोना जैसे पत्थर हो गया
अनवर जलालपुरी
About the poet

अनवर जलालपुरी

View profile & all 31 Poems / Stories

More from अनवर जलालपुरी

  1. उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहे - अनवर जलालपुरी

    उम्र भर जुल्फ-ए-मसाऐल यूँ ही सुलझाते रहेदुसरों के वास्ते हम खुद को उलझाते रहे

    12.4K reads
  2. जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो हो - अनवर जलालपुरी

    जंज़ीर-व-तौक या रसन-व-दार कुछ तो होइस ज़िन्दगी की क़ैद का मेयार कुछ तो हो

    12.4K reads
  3. हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता है - अनवर जलालपुरी

    हुस्न जब इश्क़ से मन्सूब नहीं होता हैकोई तालिब कोई मतलूब नहीं होता है

    12.4K reads
  4. ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं है - अनवर जलालपुरी

    ख्वाहिश मुझे जीने की ज़ियादा भी नहीं हैवैसे अभी मरने का इरादा भी नहीं है

    12.4K reads
  5. क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँच - अनवर जलालपुरी

    क्या बतलाऊँ कितनी ज़ालिम होती है जज़्बात की आँचहोश भी ठन्डे कर देती है अक्सर एहसासात की आँच

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like