ऊधो अखना पखना जलते - आनन्दी सहाय शुक्ल

आनन्दी सहाय शुक्लआनन्दी सहाय शुक्ल14 Sept 1927

3 min read · 12.4K reads

ऊधो अखना पखना जलते ।
वन पाँखी की नुची लोथ पर वहशी बिम्ब मचलते ।।

लाल लाल अंगारे सुलगें
दीर्घ अँगीठी दहकें
कोरस गाएँ कबीले नाचें
मद डगमग पग बहकें
सींक कबाब भोज का मीनू कला-कुशल कर तलते ।।

पत्थर की बुनियादों पर ये
लोहे की सन्तानें
शहर जगमगे मनु के मन का
दर्द न बिल्कुल जानें
आबादी के सुरसा जंगल सब कुछ चले निगलते ।।

हानि-लाभ पर निर्भर रिश्ते
साँसों के बेपारी
क्रूर व्यवस्था के जबड़ों में
जीवन पान सुपारी
घर आँगन मरघट के रूपक ऐसे मूल्य बदलते ।।
आनन्दी सहाय शुक्ल
About the poet

आनन्दी सहाय शुक्ल

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like