ऊधो माटी नभ तन हेरे - आनन्दी सहाय शुक्ल

आनन्दी सहाय शुक्लआनन्दी सहाय शुक्ल14 Sept 1927

3 min read · 12.4K reads

ऊधो माटी नभ तन हेरे ।।
बादल के वितरण में गड़बड़ चातक चौमुख टेरे ।।

घटाटोप मण्डराते घिरते
गरजें बजें दमामा
सूखे सावन जलते भादों
झूठमूठ हंगामा
बिजली तड़पे लपके टूटे
झोपड़-पट्टी दहले
तिनके उड़ते भू से क्षिति तक
कुटिल बवण्डर टहले
आश्वासन के बगुले उजले बूँद न फटके नेरे ।।

नहरों का जल काट-काट कर
पी जाती है लाठी
बन्दूकों की नली गढ़ रही
ऊँची-नीची काठी
हाथ याचना में उठते, या
रहते तन पर लटके
दूबर एततार साँसों का
प्यासे हंसा अटके
सीने पर सिल लदी सब्र की अनमिट अंक उकेरे ।।
आनन्दी सहाय शुक्ल
About the poet

आनन्दी सहाय शुक्ल

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली