ऊधो वक़्त हो गया नंगा - आनन्दी सहाय शुक्ल

आनन्दी सहाय शुक्लआनन्दी सहाय शुक्ल14 Sept 1927

2 min read · 12.4K reads

ऊधो वक़्त हो गया नंगा ।।
हाजी बखिया बीन बजायें नाचें बिल्ला-रंगा ।।

विधि विधान पुस्तक में सोए
ओढ़े कफ़न तिरंगा
जंगल का कानून चतुर्दिक
लाठी राज अभंगा
घर बाहर दहशत के डेरे कोई साथ न संगा ।

मनु का रक्त स्वास्थ्यवर्द्धक अति
पीने वाला चंगा
रोगी जल में कहाँ हिलोरें
उर्मिल मस्त तंरगा
शिव के जटा-जूट जा बैठी पतित पावनी गंगा ।।
आनन्दी सहाय शुक्ल
About the poet

आनन्दी सहाय शुक्ल

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like