मेरे भीतर

आनंद गुप्ताआनंद गुप्ता19 Jul 1976

1 min read · 12.4K reads

अनकहे कोमल शब्दों की एक पूरी दुनिया है

जिन्हें मैंने सिर्फ़ तुम्हारे लिए बचाए रखा है

जिसे मैं किसी कविता

किसी गद्य में

अभिव्यक्त करना नहीं चाहता

मुझमें उतरकर तुम

हर रोज़ इन्हें थोड़ा-थोड़ा पढ़ा करो

जैसे ख़ूबसूरत-सी कोई पेंटिंग

दृश्य के बाहर आकर

मन के भीतर उतर आती है

जैसे पके हुए आम में

सूरज चुपचाप उतर आता है

जैसे एकतारा बजाते बाउल गायक के गीतों में

उतर आता है पूरी पृथ्वी का दर्द

जैसे दुख के बाँध टूटते ही

आँखों में नदी उतर आती है।

आनंद गुप्ता
About the poet

आनंद गुप्ता

नई पीढ़ी के कवि। मूल नाम : आनंद गुप्ता जन्म : 19/07/1976 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like