रब ने बनाया तुझे मेरे लिए मुझे तेरे लिए - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
रब ने बनाया तुझे मेरे लिए मुझे तेरे लिए
इक बना के दो टुकड़े किये दिल तड़पाया तेरा मेरे लिए
इक बना के दो टुकड़े किये दिल तड़पाया तेरा मेरे लिए
रब ने बनाया तुझे ...

आज की अपनी मुलाक़ात नहीं ये
तेरी मेरी सोची बात नहीं ये
हुक़्म-ए-इलाही है ये की करिए रब्बा की करिए
रब ने बनाया तुझे ...

इश्क़ को दिल का ईमान बना कर
अपने ख़ुदा का फ़रमान बना कर
कसमें उठाईं हमने वादे किए
रब ने बनाया तुझे ...

सितम सब हैं लोगों गंवारा हमें
जुदा मत करो फिर ख़ुदारा हमें
मुहब्बत ने हर बार पैदा किया
ज़माने ने हर बार मारा हमें
कभी शीरी फ़रहाद हमको कहा
कभी लैला मजनूं कहा
दुनिया ने हमको कितने नाम दिए हाय नाम दिए
रब ने बनाया तुझे ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like