छूटना

AnamikaAnamika17 Aug 1961

1 min read · 12.6K reads


धीरे-धीरे जगहें छूट रही हैं,
बढ़ना सिमट आना है वापस — अपने भीतर !

पौधा पत्ती-पत्ती फैलता
बच जाता है बीज-भर,
और अचरज में फैली आँखें
बचती हैं, बस, बून्द-भर !

छूट रही है पकड़ से
अभिव्यक्ति भी धीरे-धीरे !
किसी कालका-मेल से धड़धड़ाकर
सामने से जाते हैं शब्द निकल !

एक पैर हवा में उठाए,
गठरी ताने
बिल्कुल अवाक खड़े रहते हैं
गन्तव्य !

Anamika
About the poet

Anamika

Anamika (born 17 August 1961) is a prominent contemporary Indian poet, social worker and novelist writing in Hindi, and a critic writing in English. She has eight collections of poetry, five novels and four works of criticism in her credit. Currently, she is…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like