लापता

अमृत रंजनअमृत रंजन28 Aug 2002

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारा फ़र्ज़ बनता था,

हाँ। तुम्हारा।

कितनी देर तक भागा मैं।

और मंज़िल कब की पार हो चुकी थी।

फिर भी मैं दौड़ता रहा।

फुसलाया गया था मुझे,

बोला गया था, ‘‘भागते रहो

जब तक मौत न तुमसे आगे निकल जाए।’’

यह नहीं बताया गया कि

मौत स्थिर है और मैं

उसकी तरफ़ भागा जा रहा हूँ।

मेरी एक आँख बंद करवा दी,

ताकि ना दिखे कि बग़ल में कोई नहीं है।

मंज़िल तो काफ़ी पीछे छूट गई,

या फिर मौत ही मंज़िल है।

लापता।

अमृत रंजन
About the poet

अमृत रंजन

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : अमृत रंजन जन्म : 28/08/2002 | दिल्ली

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like