कहा जाता है
कि जब पानी और रात टकराएँगे,
तब सूरज रात में डूब जाएगा।
क्योंकि ऐसी कोई ताक़त नहीं
इस संसार में जो रात और पानी के
प्रेम को रोक सके।
और इन दोनों का मेल,
संसार में किसी को नहीं छोड़ेगा।
तब फिर ये मिले क्यों नहीं?
कोशिश जारी है।
ये एक-दूसरे के पीछे
एक ही दिशा में भाग रहे हैं।








