क्या आपने रँगीला आसमान देखा है?
मैंने देखा है।
एक बूँद जो सात रंगों में बदल कर
आसमान में पानी की तरह फैल जाती है।
बहुत ख़ुश नज़र आता है आसमान
लेकिन,
जैसा सब जानते हैं,
हर दुःख ख़ुशी की चादर ओढ़े रहता है।
क्या यह रंग आसमान के आँसू हैं?
या केवल यह पानी है?
मैं नहीं जानता।
लेकिन यह जानता हूँ
कि आसमान दुःखी है।
यह सात रंग ख़ुशी के तो नहीं हो सकते।
ख़ुशी ख़ुद में बँटती नहीं।
अगर यह ख़ुशी के रंग होते
तो आसमान इन्हें बाँटता नहीं।








