कोरोना घातक है,
पर ज़ालिम और ज़ुल्मी नहीं।
बेचारा जानता भी नहीं कि वह जानलेवा है।
वह फैलता है,
पर भीड़ की शक्ल में हत्या करना नहीं जानता।
वह गृह मंत्री जैसा नहीं।
दिल्ली पुलिस जैसा नहीं।
रंजन गोगोई जैसा नहीं।
आरएसएस जैसा कोई फ़लसफ़ा उसके पास नहीं।
चौदह दिन ही उसका जीवन है।
सबसे अच्छा है कि वह हिंदू-मुसलमान में फ़र्क़ नहीं करता।
कोई चाहे तो कोरोना से ग़रीबों को भी बचा सकता है।








