सुंदर लड़की

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

…लड़की!

रात को यह शहर होता है एक जंगल।

रात को इस शहर की सड़कें होती हैं गुफाएँ।

रात को यह शहर आदमी से हो जाता है सुनसान।

लड़की!

सुनसान गुफाओं में चमगादड़ पङ्ख फड़फड़ाते रहते हैं,

अँधेरा ओढ़े।

लड़की!

चमगादड़ नहीं चाहते उजाला।

वे जहाँ भी देखते हैं कुछ चमकता हुआ;

पाँखें फड़फड़ाकर झपट्टा मारते हैं और

पञ्जों से उसे आहत करने लगते हैं।

…लड़की!

…ओ सुंदर लड़की!

रात को

तुम घर से बाहर निकलो तो उरोजों को छाती पर कसकर निकलना।

और—

संभव हो तो हाथ में धारदार रखना। [यथा : नख बढ़े। और पैने।]

ओ सुंदर लड़़की!

ओ, रात को घर से बाहर निकलने वाली सुंदर लड़की!

रात में तुम्हारा चेहरा बहुत चमकता है!

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like