एक दिन

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

एक दिन सूरज नहीं निकलेगा :

स्थिर हो जाएगी पृथ्वी

एक दिन।

—आकाशों भटकेंगे हम

एक दिन :

रिक्त स्थानों के लिए

अपूर्ण पंक्ति ढूँढ़ते।

ध्वनि के लिए पृष्ठ खोजते

मूक हो जाएँगे

झखते होंठों के नील।

तुम्हें पुकारते कंठ बैठ जाएँगे।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like