बाढ़ के एक दृश्य में

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

बाढ़ के एक दृश्य में

पानी की ओर पीठ करके

वह : जो अपने में ढँके बैठा है;

उसे देखो—

यदि पहचान सको : ‘‘वह पुरुष है!’’ [या]

‘‘वह स्त्री है!’’

बाढ़ के एक दृश्य में

इंगित करो, कि—

सारे संशय जलमग्न हो गए हैं।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like