दरमियाँ कोई फ़ासला भी नहीं
मेरी चाहत वो जानता भी नहीं
ज़िंदगी से कोई गिला भी नहीं
और जीने का हौसला भी नहीं
हर तरफ़ क्यों उसी का चर्चा है
हाए वो शख़्स जो मिला भी नहीं
दिल धड़कने का सिलसिला भी नहीं
और मुद्दत से कुछ कहा भी नहीं
वक़्त देखो कहाँ पे ले आया
अब यहाँ कोई रास्ता भी नहीं
तुम ने जो कुछ सुना सुना भी नहीं
मैं ने जो कुछ कहा कहा भी नहीं








