इंसानी भेड़ें और गड़रिया

अमित धर्मसिंहअमित धर्मसिंह18 Jun 1986

1 min read · 12.4K reads

परंपरा की लीक पर इंसान

आज भी चल रहा है भेड़-चाल।

पूर्वग्रह से ग्रसित गड़रिया

रूढ़िवाद की सांटी से

हाँक रहा है

इंसानी भेड़ों को।

अंधविश्वास के जंगल में

घास-फूस खाकर

ख़ुश हैं भेड़ें।

गड़रिया मज़े में है...

कि संतुष्ट हैं भेड़ें!!

अमित धर्मसिंह
About the poet

अमित धर्मसिंह

सुपरिचित कवि-लेखक। तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमित धर्मसिंह जन्म : 18/06/1986 | मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे