यूँ मिरे होने का मुझ पर आश्कार उस ने किया - अमीर इमाम

अमीर इमामअमीर इमाम

3 min read · 12.4K reads

यूँ मिरे होने का मुझ पर आश्कार उस ने किया
मुझ में पोशीदा किसी दरिया को पार उस ने किया

पहले सहरा से मुझे लाया समुंदर की तरफ़
नाव पर काग़ज़ की फिर मुझ को सवार उस ने किया

मैं था इक आवाज़ मुझ को ख़ामुशी से तोड़ कर
किर्चियों को देर तक मेरी शुमार उस ने किया

दिन चढ़ा तो धूप की मुझ को सलीबें दे गया
रात आई तो मिरे बिस्तर को दार उस ने किया

जिस को उस ने रौशनी समझा था मेरी धूप थी
शाम होने का मिरी फिर इंतिज़ार उस ने किया

देर तक बुनता रहा आँखों के करघे पर मुझे
बुन गया जब मैं तो मुझ को तार तार उस ने किया
अमीर इमाम
About the poet

अमीर इमाम

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अमीर इमाम

  1. अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआ - अमीर इमाम

    अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआमैं ज़िंदगी तिरा इक पैरहन उतारा हुआ

    12.4K reads
  2. छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है - अमीर इमाम

    छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता हैकोई इन आँखों में सारी रात टहलता है

    12.4K reads
  3. हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगा - अमीर इमाम

    हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगावो देखो दूर कहीं आसमाँ पिघलने लगा

    12.4K reads
  4. काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दिया - अमीर इमाम

    काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दियाउस मौत ने कभी मुझे मरने नहीं दिया

    12.4K reads
  5. कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए - अमीर इमाम

    कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आएहुई जो शाम तो फिर थकन में लौट आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह