वजूद को जिगर-ए-मोतबर बनाते हैं - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

5 min read · 12.4K reads

वजूद को जिगर-ए-मोतबर बनाते हैं
अलम पे हाथ तो नेज़ों पर सर बनाते हैं

चमन भी हो कोई अंबोह-ए-ख़ार-ओ-ख़स जैसे
ये कार-ख़ाने तो बर्ग ओ समर बनाते हैं

हवा का तब्सिरा ये साकिनान-ए-शहर पे था
अजीब लोग हैं पानी पे घर बनाते हैं

क़रीन-ए-अक़्ल है क्या कोई सोचता ही नहीं
ख़बर उड़ाने से पहले ख़बर बनाते हैं

नहीं ये शर्त कि सब तेज़-गाम हो जाएँ
जो दीदा-वर हैं उन्हें हम-सफ़र बनाते हैं

कड़ी हो धूप तो दो फूल प्यार के हँस कर
तप्सीदा राहों में शाख़-ए-शजर बनाते हैं

कमाल-ए-किब्र से कहता था चारागर मेरा
कि हम तुफ़ंग ओ सिनाँ पुश्‍त पर बनाते हैं

कभी सुकूँ कभी जोश-ए-जुनूँ कभी हैरत
मिरा मिज़ाज मिरे कूज़ा-गर बनाते हैं

किया रहीन-ए-हुनर हम को ना-रसाई ने
उदास बाँहों में शम्स ओ क़मर बनाते हैं

ख़याल-ए-ख़ैर हसीनों में है कि वक़्त-ए-ख़िराम
ज़मीं को मादन-ए-लाल-ओ-गोहर बनाते हैं
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी