सुख़न की शब लहू रोती रहेगी - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

3 min read · 12.4K reads

सुख़न की शब लहू रोती रहेगी
किसी से गुफ़्तुगू होती रहेगी

वो सूरज है तो हो नज़दीक जाँ भी
ये ताबिश चार सू होती रहेगी

दुरीदा दामनी है बे-कली से
इसी से ये रफ़ू होती रहेगी

कोई ग़ुचाँ सवार-ए-कहकशां था
ख़बर ये कू-ब-कू होती रहेगी

मैं अक्सर सोचता रहता हूँ कब तक
ज़मीं बे-आबरू होती रहेगी

समंदर के किनारे मिल रहे हैं
ये दुनिया आब-जू होती रहेगी

ख़ज़ीने काएनाती कम न होंगे
नमूद-ए-जुस्तुजू होती रहेगी

निहाल-ए-इश्‍क अफ़सुर्दा न होगा
तमन्ना-ए-नुमू होती रहेगी

न वो होगा न हम लेकिन ये दुनिया
हरीस-ए-रंग-ओ-बू होती रहेगी
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like