न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

3 min read · 12.3K reads

न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का
वो मिल भी जाए तो मिलता नहीं सिला दिल का

बरस रही थीं बहारें तरस रही थी जमीं
सफ़र तमाम हुआ फूल कब खिला दिल का

कहाँ है वो शह-ख़ूबी कहाँ दरीचा-ए-शब
गए वो दिन कि समाअत में था गिला दिल का

वही ख़राबी-ए-जाँ का सबब भी है लेकिन
क़रार-ए-जाँ है कि ये है मोआमला दिल का

उसे फ़सूँ-गर ओ बे-मेहर मैं नहीं कहता
फ़िराक़-ए-दिल का बाइस है फ़ासला दिल का

तलाश उसी की मुसलसल उसी को पा कर भी
ज़मीं से ता-ब-फ़लक है ये मश्‍ग़ला दिल का

किसी तिलिस्म-ए-हिजाबात में कोई गुम है
भटक रहा है ख़यालों में क़ाफिला दिल का
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like