आग़ोश में जो जल्वागर इक नाज़नीं हुआ

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

1 min read · 12.4K reads

आग़ोश में जो जल्वागर इक नाज़नीं हुआ

अंगुश्तरी बना मिरा तन वो नगीं हुआ

रौनक़-फ़ज़ा लहद पे जो वो मह-जबीं हुआ

गुम्बद हमारी क़ब्र का चर्ख़-ए-बरीं हुआ

कंदा जहाँ में कोई न ऐसा नगीं हुआ

जैसा कि तेरा नाम मिरे दिल-नशीं हुआ

रौशन हुआ ये मुझ पे कि फ़ानूस में है शम्अ

हाथ उस का जल्वागर जो तह-ए-आस्तीं हुआ

रखता है ख़ाक पर वो क़दम जब कि नाज़ से

कहता है आसमान न क्यूँ मैं ज़मीं हुआ

रौशन शबाब में जो हुई शम-ए-रू-ए-यार

दूद-ए-चराग़ हुस्न-ए-ख़त-ए-अम्बरीं हुआ

या रब गिरा अदू पे 'अमानत' के तू वो बर्क़

दो टुकड़े जिस से शहपर-ए-रूहुल-अमीं हुआ

अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like