मेरी क़ुरबतों[1] की ख़ातिर यूँ ही बेक़रार होता
जो मेरी तरह उसे भी कहीं मुझसे प्यार होता
न वो इस तरह बदलते, न निगाह फेर लेते
जो न बेबसी का मेरी उन्हें ऐतबार होता
वो कुछ ऐसे ढलता मुझमें कि ग़म उसके, मेरे होते
वो जो सोगवार[2] होता तो मैं अश्कबार[3] होता
मुझे चैन लेने देती कहाँ इंक़लाबी फ़ितरत
न मुसाहिबों[4] में होता, न मैं शह[5] का यार होता
मैं उसी के नाम करता ये हयात[6]-मौत सब कुछ
मुझे ज़िंदगी पे आलोक अगर इख़्तियार[7] होता