दिल में जो कुछ मलाल रखते हैं - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

दिल में जो कुछ मलाल रखते हैं
लब पे वो कुछ सवाल रखते हैं

जो हैं ख़ुद्दार वो हैं ख़ाली हाथ
जो है पाबोस[1] माल रखते हैं

नौजवानों से मत करो तकरार
ये लहू में उबाल रखते हैं

मालो-ज़रसन्दर्भ त्रुटि: अमान्य टैग;
नाम रहित संदर्भों में जानकारी देना आवश्यक है हो कि इज़्ज़तो - शोहरत
सब उरुजो-ज़वाल[2] रखते हैं

नेक औलाद इसलिए पाई
हम कमाई हलाल रखते हैं

सच तो शायद कभी न हों लेकिन
हम को वादे निहाल रखते हैं

सूर, तुलसी, कबीर और मीरा
कब ये अपनी मिसाल रखते हैं

और आलोक अपने पास है क्या
इक दिले-पायमाल[3] रखते हैं
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like