मध्य-वर्ग का मध्य-मार्ग

आलोक श्रीवास्तवआलोक श्रीवास्तव

1 min read · 12.4K reads

बग़ैर अपने ख़िलाफ़ लड़े

कोई मुक्ति नहीं

यह जीवन बलि माँगता

सुरक्षा की दीवारें गढ़कर

बैठा क्रांतिकारी मन

जीवन का रण

हर पल हारता

सारी दुनिया से लड़ता

सिर्फ़ अपने ही ख़िलाफ़ लड़ने का साहस नहीं

मध्य-वर्ग का यह मध्य-मार्ग

क्रांति की ओर जाते-जाते

पतन की ओर मुड़ जाता

इतिहास के बियाबानों में

सिर्फ़ विचार बचते :

नेक और महान्

कर्म कहीं कुहासे में छिप जाता।

आलोक श्रीवास्तव
About the poet

आलोक श्रीवास्तव

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। जन्म : 15/08/1968 | मेरठ, उत्तर प्रदेश आलोक श्रीवास्तव (जन्म : 15 अगस्त 1968) का बचपन उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों-क़स्बों में गुज़रा। उन्होंने पहले सात साल ‘धर्मयुग’ में बतौर उपसंपादक क…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like