गहरी हवा छू जाती है मनुष्य को
जैसे कोई आवेग पीछा कर रहा हो उसका—
हरी घास के समीप आकर उसका चेहरा झुक-सा जाता है
उत्सव के लिए सज चुकी है मिट्टी
धूल के कण ढँक देते हैं उसके पाँव
साग्रह
घास उसे दे रही है छाँव...
गहरी हवा छू जाती है मनुष्य को
जैसे कोई आवेग पीछा कर रहा हो उसका—
हरी घास के समीप आकर उसका चेहरा झुक-सा जाता है
उत्सव के लिए सज चुकी है मिट्टी
धूल के कण ढँक देते हैं उसके पाँव
साग्रह
घास उसे दे रही है छाँव...
