काफ़्का
जिसकी स्मृतियों में पिता
एक ख़ौफ़नाक जेलर की तरह आते हैं
या वे लड़कियाँ
जिनकी हत्याओं ने पिता की मूँछ बचाए रखी
ऐसी लड़कियों के हलफ़नामे में
और काफ़्का के ख़त में
हिटलर
और मुसोलिनी नहीं
पिता इतिहास के सबसे पुराने तानाशाह हैं।
काफ़्का
जिसकी स्मृतियों में पिता
एक ख़ौफ़नाक जेलर की तरह आते हैं
या वे लड़कियाँ
जिनकी हत्याओं ने पिता की मूँछ बचाए रखी
ऐसी लड़कियों के हलफ़नामे में
और काफ़्का के ख़त में
हिटलर
और मुसोलिनी नहीं
पिता इतिहास के सबसे पुराने तानाशाह हैं।
