किवाड़

आलोक आज़ादआलोक आज़ाद

1 min read · 12.4K reads

मैं माँ की नज़र से

किवाड़ को कभी नहीं देख सका

माँ अक्सर रेल

और किवाड़ से बातें करती थी

ऋतु कोई भी हो

किवाड़ की एक ख़ास दस्तक पर ही

बेला महकती थी

और फिर आँखों में रह जाता था

साल भर पतझड़

अगली दस्तक की इंतज़ार में...

आलोक आज़ाद
About the poet

आलोक आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like