ज़ब्त-ए-ग़म पर ज़वाल क्यों आया

अलीना इतरतअलीना इतरत6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

ज़ब्त-ए-ग़म पर ज़वाल क्यों आया

शिद्दतों में उबाल क्यों आया

गुल से खिलवाड़ कर रही थी हवा

दिल को तेरा ख़याल क्यों आया

इश्क़ तो हिज्र की अलामत है

वस्ल का फिर सवाल क्यों आया

ऐसा बदली ने क्या किया आख़िर

सूरज इतना निढाल क्यों आया

सूनी आँखों में क्या मिला तुम को

झील जैसा ख़याल क्यों आया

उम्र भर आईने पे रखी नज़र

अक्स में फिर ये बाल क्यों आया

यूँही पागल हवा के छूने से

तुझ में दरिया उछाल क्यों आया

इश्क़ तुम को नहीं हुआ तो कहो

शाइ'री में कमाल क्यों आया

अलीना इतरत
About the poet

अलीना इतरत

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश